बेटियो को बचाओ, अब जरूरत है कानून सख्त बनाओ


 


समझने की जरुरत है, समझाने की जरुरत है,
हैवानो को अब सजा दिलाने की जरूरत है,,

मर रही है बेटियाँ, मिट रही है औरते,
हिन्दू-मुसलमान को एक होने की अब जरूरत है,,

एक मासूम की जिन्दगी का जो ले सके हिसाब,
उस सख्त कानून की अब जरूरत है,,

जो कुचल रहे है मासूमो की जिंदगियां,
उन्हे भी मिले सिर्फ मौत, अब यही एक इन्साफ जरुरी है,,

बेटी को रख सके जो हिफाजत से,
हमे अब उस देश की जरूरत है,,

ना हिन्दू ना ही मुसलमान,
हमे मिलकर और इन्सान बने रहने की अब जरूरत है,,

समझने की जरुरत है, समझाने की जरुरत है,
मिल सके इन्साफ, उस सख्त कानून की अब जरूरत है।।




Comments

Popular posts from this blog

काश कि ऐसा होता...

अपने - पराये मै फर्क़ नही... "अस्तित्वा एक स्त्री का"

जिन्दगी रुकती है, फिर आगे बढ जाती है...