कौन हो तुम...



















कौन हो तुम !
प्रियतम मेरे या मेरे दुश्मन हो तुम...
सपने मेरे या किसी और की हसरते हो तुम...

कौन हो तुम !
दिलनशी मेरे या दिल को तोड़ने वाले हो तुम...
सिर्फ मेरे या किसी और के भी हो तुम...

कौन हो तुम !
मेरे दिल की दवा या मेरे दिल के जख्म हो तुम...
मेरी खुशी की वजह या दर्द की वजह हो तुम...

कौन हो तुम !
मेरे खिलखिलाने या मेरी खामोशी की वजह हो तुम...
मेरी जीने की वजह या बर्बादी की वजह हो तुम...

कौन हो तुम !
है कोई जवाब इसका...
कि जवाब दो अब तुम...


Comments

Popular posts from this blog

काश कि ऐसा होता...

अपने - पराये मै फर्क़ नही... "अस्तित्वा एक स्त्री का"

जिन्दगी रुकती है, फिर आगे बढ जाती है...