नए लोगो से मिलना है...


अब नए लोगो से मिलना है ,
एक प्यारे से हमसफर को चुनना है...

खुशियों का गीत गाना है ,
मिलकर हमे एक-दूजे को समझना है...

दुनियाँ का सफर अब करना है ,
हाथो को थामे साथ-साथ चलना है...

नए सपनों को बुनना है ,
मिलकर रंगों को उनमे भरना है...

हँसना है, लड़ना है,उलझना है ,
हमे तो अब संग-संग रहना है...

ना इतना वक़्त अब गवांना है ,
जल्दी ये फैसला करना है...

अब नए लोगो से मिलना है ,
एक प्यारे से हमसफर को चुनना है...

Comments

Popular posts from this blog

काश कि ऐसा होता...

अपने - पराये मै फर्क़ नही... "अस्तित्वा एक स्त्री का"

जिन्दगी रुकती है, फिर आगे बढ जाती है...